सुपोषित माँ अभियान' जानिए क्या होता है सुपोषित माँ  अभियान ?, Om birla
OM Birla

हाल ही में कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए लोकसभा के अध्यक्ष
 ओम बिरला ने कोटा , राजस्थान से एक राष्ट्रीय अभियान  "सुपोषित माँ अभियान "शुरू  किए। ओम बिरला ने कहा कि सुपोषित माँ अभियान देश में किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा उनके आने वाले जीवन के लिए भी लाभकारी होगा इससे लोग कुपोषण का शिकार नहीं होंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को दुरुस्त बनाए रखना है।


 इस अभियान के चलते बच्चें तथा महिलाएं कुपोषण का शिकार नहीं होंगे जिसके चलते उनके आने वाला जीवन खुशहाल रहेगा। इस अभियान को राजस्थान स्थित कोटा से लॉन्च किया गया है लेकिन आगे चलकर यह पूरे भारत में इसको लागू किया जाएगा ताकि देश के हर नागरिक को इसका लाभ मिल सकें तथा पूरा देश स्वस्थ रहे।अभियान के पहले चरण में 1,000 गर्भवती महिलाओं को 17 किलोग्राम संतुलित आहार की 1000 किट प्रदान की गया।

लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने  भारत को कुपोषण मुक्त बनाने का लिए चलाया 'सुपोषित माँ अभियान' जानिए क्या होता है सुपोषित माँ  अभियान ? suposit maan abhiyan
suposit maan abhiyan 
सुपोषित माँ अभियान' 
  • सुपोषित माँ अभियान की योजना के अनुसार, 12 महीने के लिए 1000 महिलाओं को 1 महीने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन दिया जाएगा।
  • यह अभियान  हमारी भावी पीढ़ियों को स्वस्थ बनाए रखने का एक विशेष अभियान है।

  • साथ ही इस अभियान से बच्चें का स्वास्थ चिकित्सा जांच, रक्त दवा, प्रसव सहित अन्य बातों का ध्यान रखा जाएगा ।

  • यह अभियान गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्थिति का देखभाल  करेगा।


  • यह  अभियान पूरे भारत में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाएगा।
 जब लंबे समय तक संतुलित आहार नहीं मिलता है तब इंसान कुपोषण का शिकार हो जाता है जिसके चलते शरीर का प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती और इंसान बीमारी का शिकार होने लगता है और कम उम्र में ही बूढ़ा नजर आने लगता है। अत: कुपोषण का ध्यान रखना और अच्छी भोजन करना बेहद जरूरी है।

लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने समस्त गर्वभती महिलाओं  के लिए बहुत ही बढ़िया अभियान के लिए आगे कदम बढ़ाए है यह अभियान हमारे देश के उन्नती के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। सरकार को जल्द से जल्द इस अभियान को पूरे भारत के प्रत्येक राज्य में लागू करना चाहिए जहां लोग कुपोषण का शिकार हो रहे हैं ताकी हमारे आने वाले पीढ़ी का जीवन बेहतर हो।